15 अक्टूबर समसामयिक घटना क्रम * संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 से 27 में मानवाधिकार परिषद के लिए 18 सदस्यों का चुनाव करवाया जिसमें बेनिन, बेल्जियम ,कोलंबिया ,साइप्रस, कतर सहित 18 देश को गुप्त मतदान के माध्यम से चुना गया | अब इन सभी सदस्य देशों में मानवाधिकार हनन होने पर संयुक्त राष्ट्र संघ स्वत संज्ञान ले सकता है | मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत एक अंतर सरकारी संस्था है या विश्व भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए जिम्मेदार है |
* एस परमिस को भारतीय तटरक्षक बल का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है | यह राकेश पाल के निधन के बाद भारतीय तटरक्षक बल के कार्यकारी भारतीय तटरक्षक बल प्रमुख के पद पर इससे पहले नियुक्त थे | * विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाता है| जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के प्रतिभाओं के उत्कृष्ट उत्पादकता के सम्मान में आयोजित करना है | इसकी शुरुआत पहली बार 1946 में हुई थी | 2024 के विश्व मानक दिवस का मुख्य विषय है एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण | शांति का नोबल पुरस्कार 2024 शांति का नोबल पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को दिया गया| निहोन हिडांक्यो को जापान का एक संगठन है जिसमें हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोट में जीवित लोगों को सदस्य बनाया जाता है यह संगठन परमाणु बम से होने वाले मानवीय विनाश के प्रति लोगों को जागरूक करता है |
इसे भी जानिए *अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा में लिटिल बाय नाम का और नागासाकी पर फैट मैन नाम का परमाणु बम गिराया था जिससे भारी जनधन की हानि हुई थी | * नोबेल शांति पुरस्कार शांति पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने पिछले वर्ष "राष्ट्रों के बीच भाईचारे के लिए, स्थायी सेनाओं के उन्मूलन या कमीके लिए और शांति सम्मेलनों के आयोजन और प्रचार के लिए सबसे अधिक या सबसे अच्छा काम किया हो | * नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय स्टॉर्टिंग (नॉर्वेजियन संसद) द्वारा नियुक्त पाँच सदस्यों द्वारा होता है। नोबेल शांति पुरस्कार ओस्लो नॉर्वे में दिया जाता है, जबकि स्टॉकहोम, स्वीडन में भौतिकी, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी या चिकित्सा, साहित्य और आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। * नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शांति औऱ आर्थिकी के क्षेत्र में प्रदान किए जाते हैं.( 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक, Sveriges Riksbank ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार की स्थापना के लिए वित्त पोषित किया, जिसे नोबेल फाउंडेशन (Nobel Foundation) प्रशासित करता है.) * जीन हेनरी ड्यूनेंट शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति है | * शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला का नाम मदर टेरेसा है यह एकमात्र भारतीय महिला है जिन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया है | * मैरी क्यूरी दुनिया की पहली महिला है जिन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया और यह एकमात्र दुनिया की महिला है जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार दिया गया एक 1903 में दूसरा 1911 में दिया गया था | अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2024 * अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2024 में डेरेन सॉगलो साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिंसन को दिया गया इन्हें यह पुरस्कार इस लेख के लिए दिया गया कि" कोई भी संस्था कितनी विकसित है और इसकी समृद्धि व्यक्ति को कितना प्रभावित करती है" पर अध्ययन के लिए दिया गया | * अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक द्वारा की गई थी | इस पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक आफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है| इस पुरस्कार में लगभग 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की नगद धनराशि प्रदान की जाती है 1969 में इस पुरस्कार के प्रथम विजेता रागन्नार फ्रिसक और जान टीनबर्गेन थे | भौतिकी का नोबल पुरस्कार 2024 भौतिकी का नोबल पुरस्कार 2024 जॉन जे. हॉपफ़ील्ड और जेफ़्री ई. हिंटन को दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंस ने स्टॉकहोम, स्वीडन में इस पुरस्कार का ऐलान किया था. इन दोनों को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. जैफ्री हिंटन को Ai ( Ai क्या है नीचे देखे) का पिता कहा जाता है क्योंकि इन्होंने कंप्यूटर लर्निंग सिस्टम को बदलने का काम किया Ai क्या है - Ai का पूरा नेम है Aartificial intelligence अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वह तकनीक है जो कंप्यूटर और मशीनों को मानव सीखने, समझने, समस्या समाधान, निर्णय लेने, रचनात्मकता और स्वायत्तता का अनुकरण करने में सक्षम बनाती है। * इस पुरस्कार के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग ₹8.3 करोड़) की नकद राशि भी दी जाती है. * भौतिक का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय भौतिक विज्ञानी सी.वी.रमन हैं | * जॉन बार्डीन एकमात्र ऐसे विजेता हैं जिन्हें 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। * एक भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ थीं जो यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। * सर सी.वी. रमन और सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर भारत में जन्मे वैज्ञानिक हैं जिन्हें भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला है | * विलियम लॉरेंस ब्रैग 1915 में, 25 वर्ष की आयु में, वे भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के विजेता थे| रसायन का नोबेल पुरस्कार- 2024 रसायन विज्ञान 2024 का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा वर्ष 2024 के लिये रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया यह पुरस्कार डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन के डिज़ाइन के लिये जबकि डेमिस हसबिस और जॉन एम. जंपर को प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी के लिये प्रदान किया गया है। * रसायन के क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय (2009) वेंकटरामन रामकृष्णन है | * फ्रेडरिक सेंगर को यह पुरस्कार दो बार मिला: 1958 में प्रोटीन की संरचना पर उनके कार्य के लिए और 1980 में डीएनए अनुक्रमण के लिए। * 1901 में जैकोबस हेनरिकस वान 'टी हॉफ (1852-1911) को रसायन विज्ञान में पहला नोबेल पुरस्कार मिला था * लिनुस पॉलिंग रसायन विज्ञान (1954) और शांति (1962) का पुरस्कार प्राप्ति करने वाले एक मात्र व्यक्ति है | * फ्रेडरिक सेंगर और बैरी शार्पलेस दोनों को दो बार रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है | * भारतीय मूल के अमेरिकी-ब्रिटिश संरचनात्मक जीवविज्ञानी वेंकटरमन रामकृष्णन को 2009 में थॉमस ए. स्टिट्ज़ और एडा ई. योनाथ के साथ रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिया गया था, उन्हें "राइबोसोम की संरचना और कार्य के अध्ययन" में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है |
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024 * ऐतिहासिक आघातों और जीवन की नाज़ुकता का पता लगाने वाले "गहन काव्यात्मक गद्य" के लिये, दक्षिण कोरियाई उपन्यासकार हान कांग को स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा वर्ष 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है | * वह साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई और पहली एशियाई महिला हैं, और 2012 में मो यान के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई लेखिका हैं । * रवींद्रनाथ टैगोर भारतीय मूल के पहले व्यक्ति और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई भी थे। उन्हें 1913 में साहित्य के लिए पुरस्कार मिला।
* साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला 1909 में पुरस्कार जीतने वाली सेल्मा लागर्लोफ (स्वीडन) थीं। * 1901 में सुली प्रुधोम (1839-1907), एक फ्रांसीसी कवि और निबंधकार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। * साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विजेता के चयन के लिए सर नोबेल द्वारा "आदर्शवादी" और "आदर्श" (अंग्रेजी अनुवाद) पर जोर दिए जाने के मापदंड के कारण शुरु से ही यह पुरस्कार विवादग्रस्त रहा है। नोबेल पुरस्कार (1901) स्थापना के बाद अब तक 12 भारतीयों को साहित्य का नोवेल पुरस्कार दिया जा चुका है (पांच भारतीय नागरिक और सात भारतीय वंश या निवास के)। 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार इस साल चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया। इसका ऐलान स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने किया। इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार माइक्रोआरएनए ( माइक्रोआरएनएक्या है? नीचे देखे ) की खोज और ट्रांसक्रिप्शन के बाद जीन एक्प्रेशन को रेगुलेट करने में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज "जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।" माइक्रोआरएनएअणुओं के एक परिवार का नाम है जो कोशिकाओं को उनके द्वारा बनाए जाने वाले प्रोटीन के प्रकार और मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है । यानी, कोशिकाएं जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने में मदद के लिए माइक्रोआरएनए का उपयोग करती हैं। माइक्रोआरएनए के अणु कोशिकाओं और रक्तप्रवाह में पाए जाते हैं।
* हरगोविंद खुराना (जन्म 1922) 1968 में चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया। चंद्रशेखर वेंकटरमन (1888-1970): भौतिकी के लिए पहला नोबेल पुरस्कार 1930 में प्राप्त हुआ। नोबेल पुरस्कारों की रोचक जानकारी
* नोबेल पुरस्कार की स्थापना व्यवसायी और उद्यमी अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु ke उपरांत की गयी उन्होंने अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा ,साहित्य और शांति के क्षेत्र में पुरस्कारों की स्थापना के लिए छोड़ दिया | उनकी वसीयत में कहा गया था कि पुरस्कार उन लोगों को दिया जाना चाहिए जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाया हो | अल्फ्रेड नोबेल एक आविष्कारक ,उद्यमी ,वैज्ञानिक और व्यवसायी थे | जिन्होंने कविता और नाटक भी लिखे थे उनकी विविध रुचिया नोबेल पुरस्कारों में उल्लेखित होती हैं |
नोबेल पुरस्कारों का इतिहास - पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया था और तब से उन्हें हर साल प्रदान किया जाता है उस समय से लेकर अब तक कई ऐसे वर्ष भी रहे जब नोबेल पुरस्कार प्रदान नहीं किए गए ज्यादातर प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान | नोबेल पुरस्कारों की श्रेणियां- नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर या चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, शांति औऱ आर्थिकी के क्षेत्र मे दिया जाता है | * नोबेल पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 2024 के नोबेल पुरस्कार राशि प्रति पूर्ण नोबेल पुरस्कार 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर निर्धारित की गई है | नोबेल पुरस्कार का चयन * भौतिक और रसायन विज्ञान के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस चयन करती है | * चिकित्सा के लिए करोलिंसका इंस्टिट्यूट, साहित्य के लिए स्वीडिश अकादमी ,शांति के लिए नार्वेजियन संसद द्वारा निर्वाचित पांच व्यक्तियों की एक समिति पुरस्कारों का चयन करती है |