1 6 अक्टूबर समसामयिक घटनाक्रम * प्रतिवर्ष दुनिया भर में 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (world Food Day 2024) मनाया जाता है| इसका विषय है भुखमरी उन्मूलन और लचीली वैश्विक खाद्य प्रणालियों के निर्माण की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना । वर्ष 2024 का विषय है " बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिये भोजन का अधिकार ।" * नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली |उन्हें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलवाई | सुरिंदर कुमार चौधरी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया । सुरिंदर चौधरी ने नौशेरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता, जहां उन्होंने बीजेपी के रविंदर रैना को हराया।
* भारत ने अमेरिका के साथ 31 एमक्यू- 9 बी प्री- डेटर ड्रोनखरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किया| 31 MQ 9B ड्रोन को आम भाषा में प्रीडेटर ड्रोन भी कहते हैं| प्रीडेटर ड्रोन आसमान में काफी ऊंचाई पर कई घंटों तक घूम सकता है. इसके अलावा इसे ट्रैक करना भी काफी मुश्किल समझा जाता है | * केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासन अध्यक्षों के परिषद की 23 में बैठक में हिस्सा लिया |शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों में राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को गहरा करके सदस्य राज्यों के संबंधों को मजबूत करना तथा आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद से उत्पन्न खतरों का सामना करने के लिए सदस्यों के बीच सहयोग हेतु प्रयास करना है | शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 2024 की अध्यक्षता पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने की | * भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 16 अक्टूबर को मेक्सिको ,अमेरिका के दो देशों की यात्रा पर रवाना हुई | सर्व विदित है कि मेक्सिको और अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका महाद्वीप के दो देश हैं |
* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अल्जीरिया में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया | भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13-19 अक्टूबर, 2024 तक 3 अफ्रीकी देशों यानी अल्जीरिया,मॉरिटानिया और मलावी के दौरे पर हैं। एक साथ इन तीनों देशों की दौरा करने वाली यह प्रथमभारतीय राष्ट्रपति हैं | * लद्दाख में कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने काकसर ब्रिज का नाम बदलकर कप्तान अमित भारद्वाज सेतु रखा है | कप्तान अमित भारद्वाज कारगिल युद्ध के नायक थे | * हाल ही में परमेश शिवमणिने 26 में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है * आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल की गई भारतीय महिला क्रिकेटर का नाम नीतूडेविड है|
आइए समसामयिक घटना क्रम का रिवीजन करते है
* किस राज्य सरकार ने हाल ही में देसी गाय को राजमाता घोषित किया है: महाराष्ट्र| * सुमंत कठपालिया को किस बैंक का एमडी& सीईओ बनाया गया है : इंडस बैंक| * भारत और किस देश के मध्य संयुक्त सैन्य अभियान काजींद हाल ही में शुरू हुआ: कजाकिस्तान| * अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है : 2 अक्टूबर| * किस देश ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया: इजरायल| * टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हाल ही में कौन बने हैं : रविंद्रजडेजा| * स्वच्छ भारत अभियान हाल ही में 10 वर्ष पूरे किए हैं इसे कब शुरू किया गया था: 2अक्टूबर 2014| वर्ष 2025 में किस देश द्वारा पहली बार खो-खो विश्व कप की मेजबानी की जाएगी: भारत| * लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है: राजश्री बिरला| * जर्मन एकता दिवस कब मनाया जाता है: 3 अक्टूबर| * केंद्र सरकार ने हाल ही में किस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया है : पाली, मराठी और प्राकृत| * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहां से" धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान" की शुरुआत की गई : झारखंड| * आईसीसी महिला T- 20 विश्व कप 2024 का आयोजन हाल ही में कहां शुरू हुआ है : यूएई| * नीति आयोग द्वारा किस राज्य में महिला उद्यमिता मंच की शुरुआत की गई: तेलंगाना| * राष्ट्रीय वायु सेवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है : 8 अक्टूबर| * भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया : जैफ्री इ हिंटन और जान जे हॉफ फिल्ड| * जलजगार महोत्सव का आयोजन हाल ही में किस राज्य में आयोजित किया गया: छत्तीसगढ़| * संजीव कुमार सिंगला को किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है: फ्रांस| * सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स का किताब हाल ही में किसने जीता है: पंकज आडवाणी| * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहां बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया गया: महाराष्ट्र| *नौसेना अभ्यास मालाबार 2024 हाल ही में कहां शुरू हुआ : विशाखापट्टनम | * विश्व डाक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है : 9 अक्टूबर|