Regular study point
स्वागत है! लॉग आउट पंजीकरण करवानाा
  • मुख्यपृष्ठ (current)
  1. Home
  2. Blog
image not available
  • 2025-03-12
  • admin
  • 12 march 2025

दिमागी कसरत करने वाले प्रश्न

Thersp.in वेबसाइट आप को सप्ताह में 4 दिन( सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) अंक गणित और reagning के ऐसे प्रश्न देती है जो सभी के लिए जानने जरूरी हो चाहे आप किसी भी बर्ग के छात्र हो | ऐसे प्रश्नों से  आप का मानसिक  विकास होता है | हम आप को जानबूझकर सप्ताह में चार दिन टॉपिक देते है ताकि शेष दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को आप के पास मैटर पढ़ने का पर्याप्त टाइम्स हो | thersp.in वेबसाइट आप से अनुरोध करती है कि आप इन प्रश्नों का रोज अभ्यास करे और किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर अपने भाई से सलाह ले | thersp.in वेबसाइट आप से अनुरोध करती है कि आप रोज़ आधा घंटा अपना बहुमूल्य समय इस वेबसाइट के इस हिस्से पर दे हम आप को विश्वास देते है कि आप को अगले एक साल तक ऐसे ही रोचक प्रश्न हम देते रहेंगे |  thersp.in वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य आप को कलम और कॉपी लेकर टेबल और कुर्सी पर रोज एक घंटे बैठने के लिए मजबूर करना है  हम आप को ऑडियो या वीडियो टॉपिक यहां नहीं देते है |

*  मि. कुमार के दादा जी का एक पुत्र है और पुत्री नहीं है। मि. कुमार की पुत्री के दो बुआ एवं तीन चाचा हैं। अतः मि. कुमार के दादाजी की पोतियों और पोते की संख्या होगी, क्रमशः
(A)2,3.      (B) 2,4       (C) 3,3        (D)4,2
Ans. ( B) मि. कुमार के दादाजी का पुत्र ‌मि. कुमार के पिता है, और मि. कुमार की दो बहन और तीन भाई हैं जो मिस्टर कुमार के बेटी की बुआ और चाचा लगते हैं। इसका मतलब मिस्टर कुमार के दादाजी की 2 पोटिया और 4  पोते हुए।
* एक परिवार में छः सदस्य हैं A,B,C,D,E, और F, उनमें से सभी किसी न किसी प्रकार से एक दूसरे से संबंधित हैं। B इकलौती पुत्री है C की, E भाभी है B की और उसका विवाह F के साथ हुआ है। F पुत्र है A का और A के तीन बच्चे हैं, C पत्नी है A की ।  तो  बताये कि D किस प्रकार B से संबंधित है?
(A) बहन (B) शाली- भाभी- ननद  (C) माई (D) पिता
हल - B-C की पुत्री है, F-B की भाभी है। अर्थात E-C की बहू है। E का विवाह F से हुआ है अर्थात  F-C का बेटा और B का भाई है। अर्थात F की मां का नाम C हैं। और A पिता है इस प्रकार A (पिता) के तीन बच्चे हैं। B पुत्री और F और D पुत्र हैं। इस प्रकार B और D भाई और बहन है।इस प्रकार D की B बहन है |

*  आलोक एक कक्षा में शीर्ष से 19वें स्थान पर है और नीचे से 38 वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
     (A) 55            (B) 56               (C) 46                (D) 57
हल - आलोक का सर से स्थान 19वां तथा नीचे से स्थान 38 वां
            कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या = 19+38-1= 5

*  पुनीत, कमर, रोहित, शीतल, ताबीर और उमेश एक बहु मंजिला इमारत में रहते हैं। कमर उस मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है, जिस पर कमर रहता है। ताबीर उन मंजिलों से नीचे की किसी एक मंदिर पर रहता है। जिन पर कमर और शीतल रहते हैं, लेकिन वह उसे मंजिल से ऊपर की किसी एक मंजिल पर रहता है, जिस पर पुनीत रहता है। ताबीर उसे मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है, जिस पर शीतल रहती है। सबसे ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?
(A) कमर (B) उमेश (C) पुनीत (D) शीतल
हल- 6 वीं मंजिल पर उमेश, 5वीं पर कमर, 4 वीं पर शीतल, 3 वीं पर रोहित, 2 वीं पर ताबीर और पहले पर पुनीत ठहरें हैं
(B) उत्तर सही है|

* A,B,C,D,E, और F छः मित्र एक लंम्बी बेंच पर है। जबकि A और B दो अंतिम छोरी पर बैठे हैं। E और F पक्ति के मध्य में बैठे हैं।C,A के ठीक बगल में बाईं ओर बैठा है। क्या आप बता सकते हैं कि B के ठीक दाएं और कौन बैठा है
(1) A.           (2)B.          (3)C.       (4) D.     
हल-बेंच पर बाई ओर B-D-E/F, जबकि दाईं ओर से F/E-C-A बैठे हैं। अतः उपरोक्त से स्पष्ट है कि B के ठीक दाएं और D बैठा है|

* पांच दोस्त अरुण, बाला, चिनू   , दिनेश और इगलो उत्तर की ओर मुंह करके एक बेंच पर बैठे हैं। अरुण, बाला के बगल में बैठा है। दिनेश इलंगो के साथ नहीं बैठा है। , इलंगो बेंच के बाएं सरे पर बैठा है। अरुण, बाला के दाएं और बैठा है। दिनेश कहां बैठा है,
(A)दाएं ओर से दूसरे स्थान पर (B)दाएं और से तीसरे स्थान पर
 (C)बाई सिरे पर (E)दाएं सिरे पर
हल- बैठने का क्रम निम्न होगा इगलो-बाला-अरुण-चीनू-दिनेश। अतः दिनेश दाएं सिरे पर बैठा है|

*  घनश्याम की घड़ी तेज चलती है। आज दोपहर को उसकी घड़ी 12 से 5 मिनट पीछे थी, लेकिन शाम को 7 उसने पाया कि उसकी घड़ी 7 बजकर 9 मिनट दर्शा रही है। बताइए की घनश्याम की घड़ी ने कब सही समय बताया होगा?
    (A)12:30         (B)1:30         (C) 2:30          (D) 3:30
हल  - ( C) प्रश्न अनुसार ,12:00 बजे घड़ी 5 मिनट पीछे थी और 7 बजे 9 मिनट आगे हो गई। इस प्रकार, घड़ी कुल मिलाकर 9 + 5 = 14 मिनट आगे हो गई।
12 से 7 के बीच लगा कुल समय = 7 घंटे
चूंकि घड़ी के प्रति घंटे तेज चलने की दर =  14/7= 2 मिनट
प्रारंभ में घड़ी 5 मिनट बंद थी। घड़ी सही समय तब बताएगी जब यह 5 मिनट तेज हो जाए।
चूंकि  2 मिनट तेज चलने में घड़ी 1 घंटे का समय लेती है।
5 मिनट तेज चलने में घड़ी 1/2×5=5/2=   5/2 घंटे का समय लेगी।
5/2 घंटे अथवा 2 घंटे 30 मिनट पर घड़ी, जो 5 मिनट बंद थी वह समय पूरा कर कर लगी और इस समय सही समय बताएगी।

* कितने समय में एक बंदर 60 फीट लंबे पेड़ के शीर्ष पर पहुंच जाएगा, यदि वह एक सेकंड में 3 फीट उछलता है और तुरंत 2 फीट फिसल जाता है?
(A) 60 सेकंड     (B) 50 सेकंड      (C) 58 सेकंड    (D) 57 सेकंड
हल- (c) पेड़ की कुल लंबाई = 60 फिट
 बंदर पहले सेकंड में 3 फीट ऊपर जाता है एवं 2  फीट नीचे फिसल जाता है अर्थात एक सेकंड में वह केवल 3 - 2 =1 फीट ही ऊपर चढ़ पाता है|  इसलिए 57 फीट चढ़ेगा = 57 सेकंड में
तथा शेष 3 फीट वह अगले सेकंड में चढ़ेगा।
अतः बंदर द्वारा पेड़ पर चढ़ने में लिया गया कुल समय = 57+1= 58 सेकंड|

*  एक कॉलेज में पूरे शिक्षक स्टाफ का औसत वेतन 2000 प्रतिदिन है। पुरुष शिक्षकों का औसत वेतन 2500 है और महिला शिक्षकों का औसत वेतन 1200 है। यदि पुरुष शिक्षकों की संख्या 16 है तो कॉलेज में महिला शिक्षकों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 18             (B) 12         (C) 14            (D)  10
हल- (D) माना कॉलेज में महिला शिक्षकों की संख्या = X दिया है, पुरुष शिक्षकों की संख्या = 16
प्रश्न अनुसार, 16×2500+X×1200 = (16+X)×2000
40000+1200X = 32000+2000X =800X = 8000 =X=10
इस प्रकार कॉलेज में महिला शिक्षकों की संख्या 10 हैं |

 *  चार व्यक्तियों की आयु का योग 86 वर्ष है। आज से 4 वर्ष पहले उनकी औसत आयु क्या थी?
(A) 19.5 वर्ष      (B) 20.5 वर्ष    (C) 20 वर्ष      (D) 17.5 वर्ष
हल-( D)  दिया है, चार व्यक्तियों की आयु का योग = 86 वर्ष
4 वर्ष पहले आयु का योग = 86 - 4 × 4 = 86 - 16 = 70 वर्ष
4 वर्ष पहले औसत आयु 70/4 = 17.5 वर्ष

* 37 लड़कियां एक पंक्ति में स्कूल बिल्डिंग की ओर मुख करके खड़े हुई हैं। आयशा बाएं छोर से पन्द्रहवें स्थान पर है। यदि वह छह स्थान दाएं को स्थानातरिक हो जाती है, तो दाएं छोर से उसकी स्थिति क्या होगी?
(A) 17       ( B) 10        (C) 20      ( D ) 21
प्रश्न उत्तर-( A)  आयशा की वर्तमान स्थिति   = 15 + 6 = 21 वीं बाएं से,
आयशा की दाएं से स्थिति = 37 - 21 + 1 = 17 वी

*  वार्षिक परीक्षा में, गणित, भौतिक, भूगोल, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, इतिहास के 6 पेपर, सप्ताह के 6 क्रमागत दिन ( सोमवार से शनिवार तक) को निर्धारित किए जाते हैं।
I. गणित का पेपर रसायन विज्ञान  के पेपर के एक दिन बाद है जिसमें उनके बीच एक दिन का अंतराल है |
II. भौतिकी का पेपर सोमवार को है।
III . भूगोल का पेपर आखिरी दिन नहीं है।
IV. इतिहास का पेपर, जो गणित के पेपर के पिछले दिन निर्धारित है, उसके और भौतिकी के पेपर के बीच दो दिन का अंतराल है।
कौन सा पेपर, शनिवार को निर्धारित किया जाता है?
(A) अर्थशास्त्र       (B) गणित          (C) रसायन विज्ञान   (D) इतिहास
प्रश्न उत्तर(A) सोमवार को भौतिकी, मंगलवार को रसायन विज्ञान, बुधवार को इतिहास, गुरुवार को गणित, शुक्रवार को भूगोल, शनिवार को अर्थशास्त्र का पेपर होना है। इस प्रकार  उत्तर (A) सही है

*  रमा को याद है कि वह शनिवार को अपने भाई से मिली थी, जो किसी महीने के 20वे दिन के बाद का दिन था। यदि उस महीने का पहला दिन मंगलवार था, तो रमा किस तिथि को अपने भाई से मिली थी?
    (A)23                (B)24               (C) 25               (D)26
प्रश्न उत्तर- (D) महीने का पहला दिन = मंगलवार | महीने का 8वां , 15वां, 22 वां, 29 वां, भी मंगलवार होगा।इसलिए रमा अपने भाई से 20वे दिन के बाद मिली थी।इसलिए 20वे दिन के बाद शनिवार 26तारीख को होगा।क्योंकि मंगलवार + 4 दिन = शनिवार तथा 22 + 4 = 26

*  100 लोगों के किसी विशेष सम्मेलन में 29 भारतीय महिलाएं तथा 23 भारतीय पुरुष हैं। इन भारतीय लोगों में से 4 डॉक्टर हैं तथा 24 या तो सामान्य पुरुष है या फिर डॉक्टर हैं। वहां कोई भी विदेशी डॉक्टर नहीं है। सम्मेलन में शामिल महिला डॉक्टरों की संख्या ज्ञात कीजिए।
   (A)3                (B)2                 (C)1                 (D)4
प्रश्न उत्तर-( C)  भारतीय पुरुषों की संख्या 23 ,भारतीय महिलाओं की संख्या 29 ,भारतीय डॉक्टरों की संख्या 4 ,
प्रश्न अनुसार, 24 भारतीय व्यक्ति जो की या तो सामान्य पुरुष है या फिर डॉक्टर हैं। अब चूँकि पुरुषों की संख्या 23 है | इसलिए 1 महिला डॉक्टर सम्मेलन में शामिल हैं|

*   निम्नलिखित में से कौन सा ऊपर से तीसरी संख्या का दूसरा अंक होगा, यदि प्रत्येक संख्या के प्रथम अंक को उसके अगले अधिकतम अंक से बदलकर घटते क्रम में व्यवस्थित किया
     (A) 2      (B) 3  (C)5  (D)7                                                             
प्रश्न उत्तर- ( B) प्रत्येक संख्या के प्रथम अंक को अगले अधिकतम अंक से बदलने पर, 837,924,651,732,984|
घटते क्रम में,984,924,837,732,651
अतः तीसरी संख्या का दूसरा अंक = 3
                                         

Categories

  • समसामयिक घटनाक्रम 5
  • सामान्य जानकारी 6
  • सरल और व्याकरण अंग्रेजी 4
  • सामान्य हिंदी 1
  • सोमवार 0
  • मंगलवार 0
  • बुधवार 0
  • बृहस्पतिवार 0
  • शुक्रवार 0
  • शनिवार 0

Stay Connected

  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on WhatsApp
  • Share on LinkedIn

Editor's Choice

fantastic cms
सीखना जरूरी है,सामान्य ज्ञान सिलेबस
2024-04-05

हमारे बारे में

के बारे में

संपर्क

Regular study point

Vill- mahmudpur Post - bhikham amhat, District - Ghazipur, Utter pradesh,
Email -thersp013@gmail.com
Mobile number - 7380736228 (only whatapp, )

अस्थायी पता - 228/ओल्ड कटरा प्रयागराज,

और पढ़ें

लोकप्रिय लेख

fantastic cms
सीखना जरूरी है,सामान्य ज्ञान सिलेबस
2024-04-05
fantastic cms
English basic syllable
2024-04-22

हमारे न्यूजलेटर के लिए साइनअप करें

We respect your privacy.No spam ever!

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • गूगल+
  • पिंटरेस्ट