Regular study point
स्वागत है! लॉग आउट पंजीकरण करवानाा
  • मुख्यपृष्ठ (current)
  1. Home
  2. Blog
image not available
  • 2024-04-18
  • admin
  • 12 अप्रैल 2024

भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार

                                       
                                      भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार

-  भारत रत्न पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार हैं | यह कला, साहित्य, खेल,विज्ञान एवं सामाजिक सेवा या जीवन में असाधारण कार्य करने हेतु दिया जाता है | इसकी स्थापना 1954 में हुई थी इसमें कोई भी धनराशि नहीं प्रदान की जाती है |

-  पदम विभूषण पुरस्कार     यह भारत सरकार का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है | यह सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गयी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है | इसकी स्थापना 1954 में की गई थी इसमें भी किसी भी प्रकार की धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाती है |

-  पदम भूषण पुरस्कार   यह  पुरस्कार भारत सरकार द्वारा ही उपलब्ध  कराया जाता है | यह पुरस्कार सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु दिया जाता है | इसकी भी स्थापना 1954 में  हुई थी |इसमें भी किसी भी प्रकार की धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाती है |

-  पदम श्री  भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाता है | इसकी स्थापना 1954 में हुई थी और इसमें भी किसी भी प्रकार का धनराशि  उपलब्ध नहीं कराई जाती है |

-  भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार  यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाती है |  देश की मान्यता प्राप्त किसी भी भारतीय भाषा में प्रतिष्ठित साहित्यकार द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार  प्रदान किया जाता है |  इसकी स्थापना 1965 में हुई थी और इसमें 11लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है |

-  साहित्य अकादमी पुरस्कार   साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है | इसमें साहित्य अकादमी द्वारा  एक लाख  पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है |

-  भारत भारती सम्मान   यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है |  यह साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है इसकी स्थापना 1982 में हुई थी |  इसमें ₹500000 उपलब्ध कराया जाता है |

-  संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार   यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है | यह नृत्य, नाटक, संगीत के क्षेत्र में आमूलचूल योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को प्रदान किया जाता है| इसकी स्थापना 1953 में हुई थी इसमें ₹100000 इनाम स्वरूप भी प्रदान किया जाता है |

- ललित कला अकादमी पुरस्कार   ललित कला अकादमी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है | यह प्रतिवर्ष मूर्तिकला,चित्रकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को प्रदान किया जाता है |

-  भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है  | यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाता है इसकी स्थापना 1969 में हुई थी |

-    राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार   भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाता है | इसके स्थापना 1954 में हुई थी |  यह पुरस्कार भारतीय फिल्मों में उत्कृष्ट तकनीक और शिक्षाप्रद फिल्मों को बनाने के लिए दिया जाता है |

-  राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार  राजीव गांधी स्मारक निधि के द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक पुरस्कार है | जिसकी स्थापना 1992 में हुई थी

-  महात्मा गांधी शांति पुरस्कार  भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक पुरस्कार है | जिसका शुभारंभ महात्मा गांधी के 125 वीं वर्षगांठ पर किया गया था |

-  बोरलॉग पुरस्कार कृषि क्षेत्र में आमूल चूल योगदान के लिए बोरिंग पुरस्कार दिया जाता है |  यह पुरस्कार कोरोमंडल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के द्वारा दिया जाता है|

-  अर्जुन पुरस्कार  विभिन्न खेलों में विशिष्ट योगदान के लिए खिलाड़ियों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार का खेल और युवा मंत्रालय प्रदान करता है |

-  द्रोणाचार्य पुरस्कार  जिसकी स्थापना 1985 में हुई थी यह यह विभिन्न खेलों के कोच को प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है | यह भी भारत सरकार के खेल  एवं युवा मंत्रालय के द्वारा दिया जाता है |

-  मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार  इसकी स्थापना 2021 में हुई थी यह 2021 से पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था यह खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाने वाला पुरस्कार है इसमें 25 लाख रुपए नगद पुरस्कार भी दिया जाता है |

                        16 अप्रैल को सीखिए अंतराष्ट्रीय पुरस्कारो के विषय में 

Categories

  • समसामयिक घटनाक्रम 5
  • सामान्य जानकारी 6
  • सरल और व्याकरण अंग्रेजी 4
  • सामान्य हिंदी 1
  • सोमवार 0
  • मंगलवार 0
  • बुधवार 0
  • बृहस्पतिवार 0
  • शुक्रवार 0
  • शनिवार 0

Stay Connected

  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on WhatsApp
  • Share on LinkedIn

Editor's Choice

fantastic cms
सीखना जरूरी है,सामान्य ज्ञान सिलेबस
2024-04-05

हमारे बारे में

के बारे में

संपर्क

Regular study point

Vill- mahmudpur Post - bhikham amhat, District - Ghazipur, Utter pradesh,
Email -thersp013@gmail.com
Mobile number - 7380736228 (only whatapp, )

अस्थायी पता - 228/ओल्ड कटरा प्रयागराज,

और पढ़ें

लोकप्रिय लेख

fantastic cms
सीखना जरूरी है,सामान्य ज्ञान सिलेबस
2024-04-05
fantastic cms
English basic syllable
2024-04-22

हमारे न्यूजलेटर के लिए साइनअप करें

We respect your privacy.No spam ever!

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • गूगल+
  • पिंटरेस्ट